जौनपुर में 35 साल की दो बच्चों की मां का किशोर पर आया दिल
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़: जिले में किशोरवय प्रेमी के घर आ धमकी प्रेमिका को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। दरअसल फोन पर मिसकाल से शुरू प्रेम की पींगेंं कुछ इस कदर परवान चढ़ींं कि प्रेमिका को समझाने के लिए पंचायत तक करनी पड़ गई। परिजनों के अनुसार मिस कॉल से किशोर संग प्यार होने के बाद अब महिला शादी की जिद पर अड़ी है। वहीं अधिक उम्र की प्रेमिका और उसके बच्चे होने की जानकारी होने के बाद से किशोर के परिजन काफी परेशान हो गए हैं।
बरईपार में सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम छह बजे के करीब मडियांहू क्षेत्र की एक महिला अपने प्रेमी से मिलने उसके गांव आ धमकी। उसका कहना है कि युवक से उसकी मिस कॉल करने के बाद बातचीत होने लगी। बातचीत होते होते दोनों के बीच प्यार मोहब्बत की बातें होने लगी। यह सिलसिला लगभग एक साल से चल रहा था। महिला गुरुवार प्रेमी के गांव का पता लगाते गांव आ धमकी। गांव आने के बाद गांव में इस बात को लेकर कानोकान चर्चा शुरू हो गयी। प्रेमी के घर हड़कंप मच गया। बात फैली तो गांव में भीड़ भी इकट्ठा हो गई। बातचीत में पता चला कि दोनों आपस मे बहुत प्यार करते हैं।
मिस कॉल से प्यार का सिलसिला शुरू हुआ शादी का वादा भी लड़के ने युवती से कर लिया था। चर्चा की बात यह रही कि लड़का 17 साल का है वही लड़की की उम्र लगभग 35 साल है। लड़के के घरवाले इस बात के लिए राजी नहीं है अगल बगल के लोग लड़की को समझाते रहे। देर रात तक मामला हल नहीं हुआ है। लड़के ने भी कुबूल किया है कि उसे मिस कॉल से प्यार हुआ था और बाद में बात प्यार मोहब्बत में बदल गई अब लड़का भी परिवार वालों के सामने कुछ नही बोल रहा है। इधर नाबालिक लड़के और दो बच्चो की मां के बीच प्रेम की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।