Big News: भाजपा कार्यालय के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज: भाजपा कार्यालय के सामने दोपहर करीब 12:30 बजे एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ उडे़ल दिया था। वह खुद को आग लगाने जा रही थी, इसी बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ी और उसे पकड़कर आग लगाने से रोका।

इसके बाद महिला हंगामा करने लगी। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल भेजा। महिला ने गोसाईंगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके बेटे को फर्जी मुकदमें में फंसाकर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
गोसाईंगंज के रानीखेड़ा बरौना कला की रहने वाली रामप्यारी ने शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। आग लगाने की कोशिश करने जा रही थी। इसी बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ गई। उसे दौड़कर पकड़ लिया और आग लगाने से रोका।
इस पर रामप्यारी ने हंगामा शुरू किया। रामप्यारी ने आरोप लगाया कि गोसाईंगंज पुलिस ने उनके बेटे को फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया है। जबकि उसका कोई सरोकार नहीं है। कई बार थाने भी गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक महिला को सिविल अस्पताल पहुंचा गया है। जहां उसकी हालत ठीक है।
यह था मामला
गोसाईंगंज पुलिस ने कुछ दिन पहले एक युवती को अगवा कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की कोशिश के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया था। जिसमें पंकज यादव और मोहित शामिल थे। इसी मामले को लेकर रामप्यारी ने पुलिस पर आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक युवती के परिजनों ने दोनों को खुद पकड़कर सुपुर्द किया था।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।