जिंदगी और मौत से जूझने के बाद नाबालिग लड़की ने तोड़ा दम
JaunpurUpdateNews
पश्चिम बंगाल में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में शिकायत वापस लिए जाने की धमकी के बाद पीड़िता ने खुद को आग लगा ली। एक सप्ताह जिंदगी और मौत से जूझने के बाद पीड़िता ने सोमवार को दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
शिकायत वापस लेने की दी थी धमकी
पीड़िता ने बताया, 13 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान दो नकाबपोश उसके घर आए और शिकायत वापस लने की धमकी दी। ऐसा ना करने पर लड़की के साथ दुष्कर्म और पूरे परिवार की हत्या की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।