जौनपुर, आठ आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
जौनपुर अपडेट न्यूज़: जौनपुर। सिगरामऊ थाना क्षेत्र के कुशहां गांव में खड़ंजा उखाड़ने, गाली-गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने के आठ आरोपितों के विरुद्ध गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
उक्त गांव निवासी राजमणि मौर्य ने उप जिलाधिकारी लाल बहादुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 15 वर्ष पूर्व सरकारी धन से चकमार्ग पर खड़ंजा बिछाया गया था।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
गांव के ही राममिलन, रामनाथ, रमेश, सुभाष, जय प्रकाश, अखिलेश, कमलेश और सुनीता पत्नी राम मिलन ने गत 27 मार्च को ईंटें उखाड़कर बांस-बल्ली से चकमार्ग घेर लिया। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है।
उप जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। उनके निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।