आसाराम बापू के आश्रम परिसर में खड़ी कार में मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर अपडेट न्यूज़: गोंडा-बहराइच मार्ग पर विमौर गांव में संत आसाराम बापू आश्रम परिसर में खड़ी कार में एक किशोरी का शव मिला है। किशोरी बीते पांच अप्रैल की देर शाम घर से गायब हुई थी। इस मामले में स्वजन ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कराया था। आश्रम में खड़ी कार से बदबू आने के बाद चौकीदार ने कार में शव को देखा तो सूचना दी।

उधर, आश्रम के सेवादार समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसपी ने बताया कि नगर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली किशोरी बीते पांच अप्रैल की देर शाम घर से गायब हो गई थी। इस मामले में उसके घरवालों ने छह अप्रैल को मिश्रौलिया चौकी पर सूचना दी। काफी तलाश के बाद जब किशोरी का पता नहीं चला तो सात अप्रैल को उसके पिता ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे के बाद किशोरी की बरामदगी के लिए टीम लगाई गई।
बताया कि गुरुवार देर रात गोंडा-बहराइच मार्ग पर संत आसाराम बापू आश्रम परिसर में खड़ी कार में किशोरी का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को मिली। एसपी ने बताया कि वह जिलाधिकारी के साथ पहुंचे। किशोरी की पहचान कराई गई। किशोरी उसी गांव की निकली। जो पांच अप्रैल की देर शाम गायब हुई थी। कार में पड़े किशोरी के शव में सड़न शुरू हो गई थी। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। हर बिंदुओं की जांच चल रही है।
कार की नहीं हुई शिनाख्त : संत आसाराम बापू आश्रम परिसर में खड़ी कार किसकी है? कार के अंदर किशोरी कैसे पहुंची? शव दो दिनों तक कार में पड़ा रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी। किशोरी आश्रम क्यों और कैसे पहुंची? सेवादारों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, किशोरी के गायब होने के 36 घंटे बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज होना भी सवालों के घेरे में है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।