• Breaking News

    घर में सामान लेकर पहुंचा डिलीवरी बॉय, प्राइवेट पार्ट को छुआ और...

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़: नई दिल्ली: एक महिला ने डिलीवरी बॉय पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया. पेशे से मॉडल महिला का कहना है कि एक डिलीवरी बॉय उसके घर सामान की डिलीवरी करने आया था, तभी उसने अचानक उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ और किस किया. मॉडल का नाम हन्ना पीटर्स (Hannah Peeters) है. हन्ना पीटर्स ब्रिटेन के लंदन में रहती हैं. 25 वर्षीय हन्ना ने बताया कि हाल ही में कुरियर कंपनी से एक डिलीवरी बॉय उसके घर कपड़े डिलीवर करने आया था. लेकिन जैसे वो दरवाजे पर सामान लेने गई, डिलीवरी बॉय गंदी हरकत करने लगा.

    मॉडल हन्ना पीटर्स ने कहा कि सामान देते हुए डिलीवरी बॉय ने मेरे काम के बारे में पूछा और फिर मेरी खूबसूरती की तारीफ की. लेकिन इसी बीच उसने मेरे प्राइवेट पार्ट को टच किया, विरोध करने पर किस करने के बाद चला गया. इतना ही नहीं जाते समय उसने यह भी कहा कि वो ये बात अपने सभी दोस्तों को बताएगा. इस घटना के बाद हन्ना काफी डरी हुई महसूस कर रही हैं. उन्हें दरवाजे पर जाने से भी डर लगने लगा है. फिलहाल उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

     जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं घटना पर कुरियर कंपनी का कहना है कि हम ऐसे किसी भी आरोप को गंभीरता से लेते हैं. घटना की जांच की जाएगी. हन्ना पीटर्स ने कहा कि बतौर मॉडल मैं अपने शरीर को टीवी और पत्रिकाओं में दिखाती हूं, इसका यह कतई मतलब नहीं है कि कोई भी आदमी जब चाहे मुझे छू सकता है. उन्होंने डिलीवरी बॉय की कड़े शब्दों में निंदा की है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad