• Breaking News

    Corona Virus Cases in UP: कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार गंभीर

     जौनपुर अपडेट न्यूज़: उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 को अलर्ट मोड पर आने के निर्देश दिया है। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से एनसीआर क्षेत्र के प्रदेश के जिलों गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद तथा हापुड़ के साथ ही राजधानी लखनऊ में अब सार्वजनिक स्थल पर सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य पर दिया गया है।

    उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका एनसीआर के जिलों हापुड़, गौतमबुद्ध नगर तथा गाजियाबाद में भी प्रभाव बढ़ा है। बीते कुछ दिनों से यहां पर लगातार केस बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 65 तथा गाजियाबाद में 20 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही लखनऊ में 10 भी दस नए पाजिटिव की पुष्टि हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि इन सभी क्षेत्रों में स्थिति पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही साथ निर्देश दिया है कि एनसीआर के जनपदों गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर तथा बागपत के साथ राजधानी लखनऊ में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाना अनिवार्य किया जाए। इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर वैक्सीनेट किया जाए। इसके साथ ही सभी जगह पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए। लक्षणयुक्त लोगों की तत्काल टेस्टिंग कराई जाए।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एनसीआर में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग के दौरान कोविड के ओमीक्रोन वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि केस की संख्या में बढ़ोतरी हो लेकिन अस्पताल में भर्ती होने अथवा मरीज के अति गंभीर होने की स्थिति नहीं होगी। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए। प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 695 है। विगत 24 घंटों में 83 हजार 864 कोरोना टेस्ट में 115 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 29 लोग इससे उबरे भी हैं।

    बच्चों के वैक्सीनेशन को गति देने की जरूरत : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषप्रद है। बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की आवश्यकता है। 30 करोड़ 75 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 103 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 86.34 प्रतिशथ से अधिक लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 94 प्रतिशत से ज्यादा किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज के बाद अब पात्रता के अनुसार दूसरी डोज भी दी जाए।

    700 निजी टीकाकरण केन्द्र पर बूस्टर डोज : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 700 निजी टीकाकरण केन्द्र पर बूस्टर डोज लगवाया जा सकता है। इन टीकाकरण केंद्रों और बूस्टर डोज की महत्ता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने में तेजी की अपेक्षा है। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad