Corona Warning: चौथी लहर ने दी दस्तक! बुखार फिर खांसी पेट से जुड़े ये लक्षण आ सकते हैं नजर
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़: कोरोना वायरस का कहर है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहे है। किसी न किसी नए वेरिएंट के साथ हमला कर रहा है। एशिया और यूरोप के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है। सबसे ज्यादा बुरे हालत साउथ कोरिया के बने हुए हैं, जहां हर दिन करीब 5 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता बरतने की बेहद जरूरत है। इस बार सबसे ज्यादा तबाही ओमीक्रोन का सबवेरिएंट बीए.2 (Omicron BA2.) मचा रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, इस वेरिएंट के लक्षण काफी हल्के हैं। लेकिन इसे मामूली नहीं समझा जा सकता है। जितनी तेजी से कोरोना के नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं, उतनी ही तेजी से इनके लक्षणों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आम लोगों को BA.2 से जुड़े सभी लक्षणों के मामले में जानना बेहद जरूरी है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
पुराने लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ, जुकाम, बुखार, शरीर के तापमान में उतार चढ़ाव आदि शामिल थे। लेकिन इस बार एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार मरीजों में पेट से जुड़े लक्षण ज्यादा देखे जा रहे हैं। हालांकि कोरोना हर किसी को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। एक मीडिया रिपोर्ट में कैलिफोर्निया सेंटर फॉर फंक्शनल मेडिसिन के फाउंडर और अध्यक्ष डॉ सुंज्या श्वेग ने बताया है कि कोरोना के लक्षण और उनके होने का क्रम एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में काफी अलग होता है। एक स्टडी में कहा गया है कि कोरोना वायरस के सबसे पहले आम लक्षण बुखार और थकान हैं। हालांकि ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले में बहुत से लोग पहले लक्षणों में गले में खराश का अनुभव करते हैं।
बुखार और खांसी से हो सकते हैं परेशान
डॉक्टर ने बताया कि बुखार के बाद, अगला सबसे आम लक्षण खांसी हैं। सर्दी या फ्लू जैसी बीमारियों की अधिक गीली और बलगम वाली खांसी के मुकाबले कोरोना की वजह से होने वाली खांसी सूखी होती है। कुछ समय के बाद खांसी जटिल हो जाती है और खांसने से गले में जलन और सूजन हो जाती है।
मांसपेशियों में दर्द
मांसपेशियों में दर्द होना कोरोना के आम लक्षणों में शामिल है। यह बुखार सिर दर्द, खांसी के बाद शुरू होता है। मांसपेशियों से जुड़े दर्द हल्के से लेकर गंभीर होते हैं। यह औसतन कुछ दिनों तक रहता है। हालांकि, कभी-कभी यह अधिक समय तक चल सकता है।
उल्टी और पेट से जुड़ी समस्याएं
कोरोना पॉजिटिव मरीज उल्टी या मतली का अनुभव कर सकते हैं। खास तौर से ओमीक्रोन वेरिएंट में यह लक्षण आम है। दिसंबर और जनवरी में एकत्र किए गए डेटा से पता चलता है कि रोगियों को बेचैनी और उल्टी जैसे लक्षणों का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ा है। ये लक्षण डायरिया या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़े हैं।
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।