• Breaking News

    Jaunpur: भाई की जान बचाने के चक्कर युवक की गई जान

    जौनपुर अपडेट न्यूज़: जौनपुर। गोली लगने से घायल चचेरे भाई की जान बचाने के लिए जल्दबाजी 30 वर्षीय प्रदीप यादव की मौत का कारण बन गई। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। रात भर प्रदीप का शव रखा रहा। रविवार को मुंबई से माता-पिता के आने के बाद शव की अंत्येष्टि की गई। दोनों घटनाओं से मचे कोहराम के चलते दूसरे दिन भी कई घरों में चूल्हे नहीं जले। 

    सिकरारा थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव की अमिलहां बस्ती निवासी प्रदीप यादव को शनिवार को दोपहर एक बजे खबर मिली कि उनके चाचा के पुत्र 21 वर्षीय सूरज यादव को बक्शा थाना क्षेत्र के डीह जहनियां गांव के पास पैर में गोली मार दी गई है। इससे प्रदीप घर से कपड़े व अन्य सामान लेकर सूचना देने सिकरारा थाने पहुंचे। वहां से तेजी बाइक लेकर जिला अस्पताल के लिए चल पड़े। सिकरारा चौराहा पर स्कूटी से टकराकर  गिरने से उनकी जान चली गई। 

    प्रदीप के पिता राम नारायण यादव मुंबई में दूध का कारोबार करते हैं। प्रदीप की मौत की खबर लगते ही मां कलझारी देवी व पत्नी सुमन रोते-रोते बेसुध होकर गिर पड़ीं। बड़े भाई बृजेश यादव व छोटे संजय माता-पिता के साथ मुंबई में हैं। उनको हादसे की सूचना दे दी गई है। प्रदीप की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। 

    उनकी एक सात महीने की दुधमुंही बच्ची है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को प्रदीप का शव सिकरारा चौराहा स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में रखा रहा। रविवार को विमान से माता-पिता बाबतपुर और वहां से दोपहर घर पहुंचे। जवान बेटे का शव देखते ही माता-पिता फूट-फूटकर रोने लगे। इसके बाद परिजन शव रामघाट ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad