• Breaking News

    Jaunpur: समाज सेवा से बड़ा पुन्य कार्य कोई नहीं। सरदार नवाब

    JaunpurUpdateNews
    जौनपर।
    इमामे ज़माना वेल्फ़ेयर ट्रस्ट ने रमज़ान के मौक़े पर ज़रूरतमंदो को रमज़ान किट देकर समाज में आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समाज सेवा से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं। समाज सेवा अगर नि:स्वार्थ भाव से की जाए तो मानवता का कर्तव्य सही मायनों में निभाया जा सकता है।

    यह बात गुरुवार को नवाब मंज़िल परिसर में असहाय लोगों को राशन सामग्रियां देने के उपरांत मुम्बई में रह रहे इमामे ज़माना वेल्फ़ेयर ट्रस्ट के चेयरमैन श्री  सैय्यद सरदार नवाब ज़ैदी ने मोबाइल पर  दिये गए एक साक्षात्कार मे उन्होंने कहा कि हम मानव हैं और मानव होने के नाते हमारा पहला धर्म मानवता का परिचय देना है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     लेकिन आज समाज जिस दिशा पर जा रहा है। उसको देखकर ऐसा अहसास होता है कि इंसान में इंसानियत का और आत्मियता का अभाव होता जा रहा है। लेकिन समाज के कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाजसेवा के माध्यम से मानवता का परिचय देते रहते हैं। साथ ही समाज के लोगों को मानवता का पाठ भी पढ़ाते हैं। श्री  सरदार नवाब ने बताया कि श्री सैय्यद जावेद ज़ैदी जो इस संस्था के संस्थापक है और अपनी रोज़ी के लिए विदेश मे  रहते इसके बावजूद देश वासियों से उनका प्रेम सराहनीय है पिछले कई वर्षों से वह विदेश में रहकर भी समाज कल्याण का कार्य कर रह है ये अपने आप में बहुत ही अद्भुत है।

    प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शकील गाजीपुरी ने कहा कि जीवन में समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ समाजसेवा के लिए भी समय अवश्य निकालना चाहिए। गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं उनके उत्थान के लिए इमामे  ज़माना वेल्फ़ेयर ट्रस्ट हमेशा प्रयासरत रहती

     है प्रदेश सचिव श्री इमरान ज़ैदी , प्रदेश महासचिव सैय्यद एहतिशाम रिज़वी, ज़िला अध्यक्ष परवेज़ ज़ैदी, ज़िला उपाध्यक्ष सैय्यद हुमायँ ज़ैदी, जहांगीर ज़ैदी प्रदेश सचिव निसार हुसैन रिज़वी, राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद नौशाद अली, राष्ट्रीय प्रवकता शम्सी आज़ाद  एवम प्रदेश अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अज़ीमअब्बास, श्री आग़ा अहद अध्यक्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश,  श्री सैय्यद लाडले ज़ैदी उपाध्यक्ष पूर्वी उत्तरप्रदेश, ज़िला अध्यक्ष सैय्यद मुश्ताक आज़मगढ, सैय्यद आसिफ ज़ैदी जिलाध्यक्ष  फैजाबाद, ने संस्था के कार्य की सराहना की सभी सम्मानित सदस्य और पदाधिकारी गण ने समाज में शांति स्थापित रहे इसके लिए अल्लाह से दुआ की

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad