Jaunpur: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला शुरू, हर पीएचसी पर होगा आयोजन
जौनपुर अपडेट न्यूज़:जौनपुर: कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण पाने के साथ ही शासन ने एक बार फिर से 'मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले' के आयोजन का निर्णय लिया है। इसी क्रम में रविवार को जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सभी आला अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कोविड-19 के कारण इसी साल जनवरी से सीएम जन आरोग्य मेला स्थगित कर दिया गया था जो अब फिर से दस अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। शासन से मिले निर्देशानुसार मेले में कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण प्रोटोकाल का अनुपालन निश्चित रूप से कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य से जुड़ी प्रत्येक सुविधा, जांच आदि के उद्देश्य से समस्त पीएचसी पर हर रविवार को मेला आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 76 अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा मेला
सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह मेला जिले के 76 अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिनमें से 73 ग्रामीण और तीन शहरी क्षेत्र के हैं। इसमें चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एवं आयुष विभाग की भी सेवाएं दी जाएंगी।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।