• Breaking News

    नशे में धुत लड़कियों ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, कार को मारी टक्कर, 1 की मौत - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    जौनपुर अपडेट न्यूज़,
    हरियाणा के अंबाला में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक लड़की की रेंज रोवर कार ने सड़क किनारे खड़ी लाल रंग की कार में टक्कर मार दी. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. एक महिला और दो बच्चे जख्मी हैं. आरोप है कि रेंज रोवर चला रही लड़की नशे में थी.

    लेकिन जब उसे मेडिकल टेस्ट कराने को कहा गया तो उसने पिता के आने से पहले कोई टेस्ट कराने से इनकार कर दिया और जमकर हंगामा किया.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    दरअसल, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार रेंज रोवर (RANGE ROVER) ने एक कार को पीछे से इतनी जोर से टक्कर मारी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार परिवार के मुखिया यानी कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. रेंज रोवर में सवार लड़कियां नशे में थीं, लिहाजा वहां खड़े लोगों ने लड़कियों की कार को घेर लिया. मौके पर पुलिस पहुंची तो लड़कियों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी उखाड़ डाली. फिलहाल पुलिस ने लड़कियों को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

    पुलिस कर्मी मंजीत कौर ने बताया कि एक्सीडेंट करने के बाद नशे की हालत में लड़कियों ने हाइवे पर ही खूब हंगामा किया. पुलिस ने जैसे -तैसे लड़कियों को रेंज रोवर से उतार कर पुलिस जिप्सी में बिठाया गया, लेकिन शराब के नशे में धुत इन लड़कियों ने रास्ते में महिला पुलिसकर्मियों से भी मारपीट की. आरोपी युवतियों ने पुलिस को खूब छकाया और अपने वकील समेत माता-पिता के आने तक पुलिस को खुद को लेकर कोई जानकारी ना देने की जिद पर अड़ी रहीं. महिला पुलिसकर्मियों की मदद से इन दोनों युवतियों को मेडिकल के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, वहां भी उन्होंने जमकर ड्रामा किया.

    इसके बाद थाने में बैठकर भी उनके तेवर ढीले नहीं हुए. लिहाजा वो मिडिया का कैमरा देख पहले तो मुंह छिपाने लगीं और फिर उन्होंने उल्टा पुलिसकर्मियों पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए. अंबाला पुलिस के डीएसपी राम कुमार ने बताया कि युवतियों का मेडिकल करवाया जा रहा है. दोनों युवतियां शराब के नशे में धुत्त लग रही हैं. इनकी गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. डीएसपी ने यह भी माना कि दोनों युवतियों ने उनके मुलाजिमों यानी पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की है. अब पुलिस दोनों पर कार्रवाई करने में जुट गई है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad