2 दिनों तक लड़की के साथ गैंगरेप, परीक्षा देकर जा रही थी घर, जानें पूरा मामला - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
राजस्थान के भरतपुर में 7वीं कक्षा की छात्रा से 2 दिनों तक गैंगरेप होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक 12 साल की नाबालिग परीक्षा देकर स्कूल से घर लौट रही थी, उसी दौरान 3 लड़कों ने उसे अगवा कर लिया. अपहरण करने के बाद तीनों युवकों ने पीड़ित को सुनसान जगह पर 2 दिनों तक रखा और उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप करते रहे.
यह घटना चिकसाना थाना क्षेत्र की है. रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अप्रैल को 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ परीक्षा देकर स्कूल से घर लौट रही थी और तभी रास्ते में गांव के ही तीन युवक मिल गए.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
आरोप है कि तीनों युवकों ने नाबालिग की बड़ी बहन से मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया और उसके बाद नाबालिग पीड़ित को अपहरण कर सुनसान जगह पर ले गए..
वहां तीनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की से दो दिनों तक रेप किया. जब नाबालिग की बड़ी बहन घर पहुंची तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी. पीड़ित नाबालिग के परिजन आरोपियों के परिवारवालों से मिले और बच्ची को वापस करने की मांग की. इस पर आरोपियों के परिजनों ने पीड़ित के परिजनों को आश्वासन दिया कि उनकी बच्ची को वापस लौटा देंगे.
2 दिन बाद जब आरोपियों ने बच्ची को छोड़ दिया तो वह अपने घर पहुंची और पूरी घटना के बारे में बताया. पीड़ित ने अपने परिजनों को कहा कि मुझे एक घर में रखा गया था, जहां तीनों ने मेरे साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया. पुुलिस थाना
6 मई को पीड़ित की दादी ने चिकसाना थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. इसके बाद पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. ग्रामीण सीओ और जांच अधिकारी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि बीते 6 मई को एक महिला ने तीन आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत रेप का मामला दर्ज कराया था. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है.
%20(28).jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।