• Breaking News

    रब ने बना दी जोड़ी: 36 इंच के मुन्ना को मिली जीवनसंगिनी, मची सेल्फी लेने की होड़

    जौनपुर अपडेट न्यूज़

    कहते हैं, जोड़ियां आसमान में बनती है और धरती पर मिलती हैं. बिहार के भागलपुर में एक ऐसी ही जोड़ी ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इस अनोखी शादी में बिन बुलाए हजारों की संख्या में मेहमान शामिल हुए. इतना ही नहीं लोगों ने दूल्हा और दुल्हन के साथ सेल्फी भी ली और दोनों को सफल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

     यह शादी इसलिए बेहद खास रही क्योंकि दूल्हा 36 इंच और दुल्हन 34 इंच की थी. पूरे इलाके में शादी की जमकर चर्चा हो रही है.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    24 साल की दुल्हन ममता नवगछिया के अभिया बाजार किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की बेटी है. मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल का पुत्र मुन्ना भारती 26 वर्ष का है. दूल्हा और दुल्हन भागलपुर जिले के रहने वाले हैं. दरअसल, यह शादी इसलिए बेहद खास इसलिए हो गई क्योंकि 36 इंच के मुन्ना को उसकी लाइफ पाटनर मिल गई. 34 इंच की ममता के साथ मुन्ना की जोड़ी देखते ही बन रही थी. मौके पर मौजूद हर इस जोड़ी को अपने कैमरे में कैद कर रहा था.


    शादी के दौरान डीजे पर 'रब ने बना दी जोड़ी' गाना बज रहा था और लोग इस पर जमकर डांस कर रहे थे. इस शादी में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे थे. जयमाला के समय लोगों का स्टेज पर पहुंचने का सिलसिला ऐसे शुरू हुआ कि रुकने का नाम नहीं ले रहा था. पूरे इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad