5 शवों को एक ही चिता में जलाया गया, हुआ था ये भयानक हादसा - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़, महाराष्ट्र के चंद्रपुर-मूल मार्ग पर अजयपुर के पास लकड़ी के ट्रक और डीजल टैंकर की दुर्घटना में 9 लोगों की जिन्दा जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी. इस हादसे में मरने वाले लोगों में से 6 लोग बल्लारपुर तालुका के दहेली गांव के रहने वाले थे. हादसा इतना भयानक था कि 9 लोग इसमे पूरी तरह से जल गए. कौन सा शव किसका है
यह पहचान पाना मुश्किल हो गया था. पोस्टमार्टम के बाद कंकाल बने शवों को गठड़ी में बांध कर परिवार वालों को सौंपा गया.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
अब शवों की पहचान ना होने के कारण 5 लोगों के शवों को एक ही चिता पर जलाया गया. मरने वाले लोगों की पहचान प्रशांत नागराले, साईनाथ कोडापे, कालू उर्फ मंगेश टीपले, महिपाल मडचापे, संदीप आत्राम और बालकृष्ण तेलंग के रूप में की गई थी. संदीर आत्राम को छोड़कर बाकी सभी के शवों को एक ही चिता में जलाया गया.
सभी 6 युवक अपने परिवार का मुख्य आधार थे. ये सभी लकड़ी के ट्रक पर मजदूरी करके अपने परिवार को पालते थे. गुरुवार को सभी किसी काम के सिलसिले से कहीं जा रहे थे. तभी रास्ते में ये हादसा हो गया. जब लोग घर नहीं पहुंचे तो परिवार वाले भी परेशान हो गए. फिर सुबह हादसे की खबर सुनी तो सबके होश उड़ गए. दरअसल, टैंकर में डीजल था और ट्रक में जलाऊ लकड़ियां. इसलिए हादसे के तुरंत बाद भीषण आग लग गई. तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद करीब आठ टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया. उधर, मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5-5 लाख के मदद की घोषणा की गई है

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।