Alert: आधार कार्ड को लेकर बड़ी खबर, चेतावनी जारी - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
अगर आप भी अपने आधार कार्ड को कहीं देने में लापरवाही बरतते हैं, या बेफिक्र तरीके से इसकी कॉपी शेयर करते हैं. तो आपको सरकार की इस चेतावनी पर गौर करना चाहिए. Aadhaar Card को लेकर सरकार ने अपनी नई गाइडलाइन में कुछ विशेष स्थानों पर सिर्फ मास्क्ड आधार ही देने के लिए कहा है. सरकार का कहना है कि आधार कार्ड की कॉपी को यूं ही नहीं बांटना चाहिए.
इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. अगर आप आधार की कॉपी शेयर करना चाहते हैं तो सिर्फ मास्क्ड आधार (What is Masked Aadhaar in Hindi?) शेयर करें. इसमें आपकी आधार संख्या के केवल आखिरी चार अंक ही सामने वाले दिखाई देते हैं.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
इसी के साथ सरकार ने ये भी साफ कर दिया कि गैर-लाइसेंसी प्राइवेट ईकाइयां आपका आधार कलेक्ट नहीं कर सकती हैं, ना ही उसे अपने पास रख सकती हैं. इसमें बिना लाइसेंस वाले होटल और सिनेमा हॉल शामिल हैं. आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है. ये एक 12 डिजिट का एक न्यूमेरिक कोड होता है, जिसे आधार संख्या कहा जाता है. ये मूलत: आपकी बायोमीट्रिक पहचान सुनिश्चित करने के लिए उपयोग किया जाता है. भारत सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार संख्या अनिवार्य है. वहीं इसके माध्यम से डिजिटल पेमेंट Aadhaar Pay भी हो सकता है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।