पत्नी ने काट दी पति की जीभ, जानें क्या है वजह!
JaunpurUpdateNews
उत्तर प्रदेश के बरेली में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति की जीभ दांतों से काट ली. इस घटना के बाद पीड़ित को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी को बोलने में असमर्थ होने के कारण गूंगी होने का ताना देता था, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने अपने पति की जीभ काट दी. यह मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बल्ली का है.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
पीड़िता श्रीपाल मौर्य ने लगभग एक साल पहले बिहार में शादी की थी. युवक की पत्नी दिव्यांग है, जो बोल नहीं पाती है. जिसकी वजह से दोनों के बीच आमतौर विवाद होता था और श्रीपाल अपनी पत्नी को बार-बार ताना मारता था. बुधवार की शाम श्रीपाल मजदूरी करके घर वापस लौटा तो थक कर जल्दी सो गया. पत्नी ने दांतों से उनकी जीभ काट दी. जीभ कटने के बाद वो खून से लथपथ हो गया. चिल्लाने पर घरवाले और आसपास के लोग जमा हो गए और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना की पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है. लेकिन यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।