Jaunpur: तीन दुकानों में लगी आग, 20 लाख के सामान खाक - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
(जौनपुर) : नगर के सुतहट्टी मोहल्ला में शुक्रवार की रात दो बजे तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। इसमें करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सामान नष्ट हो गए। शार्ट सर्किट से लगी आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भवन की छत और दीवारों में दरारें पड़ गईं।

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
उक्त मोहल्ला निवासी अनिरुद्ध गुप्ता निजी भवन के भूतल पर चार कमरों में खुद जय मां विध्यवासिनी एजेंसी के नाम से हल्दीराम नमकीन की एजेंसी व गोदाम, जबकि पत्नी नंदिनी गुप्ता का गुप्ता ट्रेडर्स के नाम से जनरल स्टोर है। अगले हिस्से में मुकीम अहमद की फोटो फ्रेमिग की दुकान है। ऊपरी हिस्से में अनिरुद्ध गुप्ता सपरिवार रहते हैं। रात करीब दो बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।
दुकानों से धुआं उठने पर घुटन महसूस होने पर आस-पास के लोग जाग गए। मौके पर भीड़ जुट गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया और तीनों दुकानों से आग की लपटें उठने लगीं। ऊपरी हिस्से में फंसे अनिरुद्ध गुप्ता व उनके स्वजन को पड़ोसियों ने सुरक्षित निकालने के बाद आग बुझाने का जतन शुरू किया। अथक प्रयास कर लोगों ने आग बुझाई, कितु तब तक तीनों दुकानों में मौजूद करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। थानाध्यक्ष सदानंद राय ने अग्निपीड़ित कारोबारियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।