• Breaking News

    Jaunpur Breaking: दबंगों की लाठी डंडे की पिटाई से छात्र की मौत

     JaunpurUpdateNews

    जलालपुर जौनपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के राम रूप सर्वोदय इंटर कॉलेज त्रिलोचन महादेव में रविवार के दिन दबंगों की लाठी डंडे की पिटाई से एक छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे सी एच सी रेहटी लाया गया जहां पर उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 

    इलाज हेतु ले जाते समय हरहुआ के पास छात्र बेहोश हो गया। परिजन इसे लेकर हरहुआ सी एच सी ले गए जहां पर डॉक्टरों की टीम ने मृतक घोषित कर दिया । बताते हैं कि राम रूप सर्वोदय इंटर कॉलेज में इंटर की भौतिक विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा थी। बयालसी  इंटर कॉलेज जलालपुर जौनपुर का सेंटर  रामरुप सर्वोदय इंटर कॉलेज मे गया था। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    परीक्षक व्दारा सभी छात्रों को सुबह 9:00 बजे बुलाया गया था उसी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए मिथिलेश यादव पुत्र उपेंद्र यादव निवासी नेवादा थाना जलालपुर जौनपुर भी उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए गया था। तभी कछ छात्रो  ने  दूसरे छात्र की प्रैक्टिकल फाइल फाड़ना शुरू कर दिया तो कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया ।रामरुप सर्वोदय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य लल्लू राम यादव ने बयालसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह को बताया कि कुछ छात्र विद्यालय परिसर में बवाल तथा मारपीट कर सकते हैं।

     सूचना  मिलते ही बयालसी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार ने दो तीन अध्यापकों को मौके पर भेजा परीक्षा शान्ति ढंग से चल रही थी। इसी बीच कुछ छात्रों ने अपने परिजनों तथा साथियों को बुला लिया था।  देखते ही देखते दो गाड़ियों तथा बाईक से दर्जनों की संख्या मे लोग सुनियोजित ढंग से चड्ढा बनियान पहने मुख बाधे क विद्यालय परिसर में आ गए और विद्यालय कैंपस में घुसकर तथा कुछ लोग बाहर छात्रों को  लाठी डंडे से मारना पीटना तथा विद्यालय मे तोड़ फोड़ शुरू कर दिया ।

    वही प्रधानाचार्य लल्लू राम यादव का कहना है कि मैंने स्थानीय थाने पर पुलिस इंस्पैक्टर को फोन किया परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया गेट बंद करने के चक्कर में कई अध्यापकों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई और किसी तरह से उन दोनों को भगाया । गंभीर रूप से घायल छात्र को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने गंभीर रूप से घायल छात्र मिथिलेश को सी एच सी रेहटी ले गए तथा छात्र के परिजनों को सूचित किया जहां पर डॉक्टरों की टीम ने छात्र की गम्भीरावस्था को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया परिजन उसे लेकर हरहुआ वाराणसी पहुंचे थे कि छात्र बेहोश हो गया।बेहोश होता देख परिजन सी एच सी हरहुआ ले गये । जहां पर डॉक्टरों की टीम ने मृतक घोषित कर दिया। मरने की सूचना मिलते ही पुलिस ने हरहुआ वाराणसी पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर फैल  गयी।

     गंभीर रूप से घायल छात्र के लिए परीक्षक ने नहीं दी अपनी कार 

    परीक्षा लेने के लिए चंदौली जिले से आए परीक्षक हरिद्वार सिंह ने घायल छात्र को सी एस सी ले जाने के लिए प्रधानाचार्य के बार बार निवेदन करने के बावजूद परीक्षक ने अपनी कार देने से इनकार कर दिया। यदि वह अपनी कार दे दिया होता तो  समय रहते शायद छात्र की जान बचाई जा सकती थी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad