Jaunpur: मुंबई से जौनपुर आ रहे गोदान एक्सप्रेस में यात्री के बैग से उचक्कों ने लाखों के गहने चोरी कर लिए - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
मुंबई से गोदान एक्सप्रेस से बेटी की शादी में गांव आ रहे दंपती के बैग को काटकर उचक्के करीब छह लाख रुपये मूल्य के गहने उठा ले गए। सोमवार की शाम घर पहुंचने पर पीड़ित दंपती ने जब कटे बैग से गहनों को नदारद देखा तो उनके होश उड़ गए।

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
मूल रूप से अरसियां (डिहवा) निवासी लक्ष्मी नारायण पांडेय मुंबई में व्यवसाय करते हैं। आगामी 25 मई को वे अपनी पुत्री की शादी के लिए गांव आ रहे थे। सोमवार को वे मुंबई से गोदान एक्सप्रेस के एसी कोच बी 2 में अपनी पत्नी व पुत्री के साथ सवार हुए। उनके अनुसार मंगलवार को ट्रेन जब जौनपुर जंक्शन पहुंची तब तक सब ठीक था। वहां से कुछ अनजान लोग कोच में सवार हो गए। खैर बैग, अटैचियां तथा अन्य सामान ज्यादा होने की वजह से ट्रेन जैसे ही जौनपुर से आगे बढ़ी वे एक-एक करके सारा सामान गेट पर लाकर रखने लगे। इसी बीच जौनपुर से सवार लोग भी गेट पर आ गए और उनका सहयोग करने लगे। ट्रेन शाहगंज जंक्शन पर रुकी तो घर से उन्हें लेने गए सभी लोगों ने मिलकर सामान उतारा और निजी वाहन से गांव आ गए। घर पर जब सामान उतारा जाने लगा तो दो ट्राली बैग चेन के पास से कटे हुए थे। पहले तो लगा कि कहीं फंसकर फटा होगा किंतु जब खोलने पर उसमें रखे सारे गहने गायब मिले तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
इस संबंध में पूछे जाने पर जीआरपी शाहगंज के चौकी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी आदि के सहारे जांच की जा रही है। शायद कोई सुराग हाथ लग जाए।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।