jaunpur: सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के चक्कर मे युवक पहुंच गया सलाखों के पीछे - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डा. संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में साइबर सेल व सिंगरामऊ थाना की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक युवक द्वारा फेसबुक पर एक धर्म विशेष पर आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बनाकर वायरल करने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल कार्यवाही व गिरफ्तारी हेतु साइबर सेल को आदेशित किया गया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जिस पर कार्यवाही करते हुए साइबर सेल द्वारा अभियुक्त को ट्रैस कर थाना सिंगरामऊ पुलिस की मदद से घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ रेलवे स्टेशन राजा हरपालगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि अपने फेसबुक पर ज्यादा लाइक एवं कमेंट पाने के उद्देश्य से फार्वडेड वीडियो व फोटो को अपने फेसबुक वाल पर लगाया था जिससे बहुत सारे लोग लाइक व कमेंट कर रहे थे। जैसे ही ज्ञात हुआ कि ऐसे पोस्ट पर पुलिस कार्यवाही करती है तो अपने मोबाइल से पोस्ट डिलीट कर मुम्बई भागने की तैयारी में स्टेशन जा रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम सेराज अंसारी उर्फ मोनू ग्राम सिंगरामऊ बताया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सिंगरामऊ थानाध्यक्ष कमलेश कुमार कन्नौजिया, सर्विलांस सेल प्रभारी उ.नि. रामजनम यादव, साइबर सेल के ओपी जायसवाल शामिल रहे। सोशल साइट का प्रयोग करते हुए बरतें सावधानियांः एसएसपी
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि सोशल साइट का प्रयोग करते हुए सावधानियां बरतें। सोशल साइट पर कभी भी कोई पोस्ट शेयर करते समय उसकी जांच करने के उपरान्त ही पोस्ट करें। फार्वडेड मैसेज शेयर करने से बचें। किसी भी धर्म विशेष को टारगेट करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें। सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट शेयर न करें जिससे समाज में तनाव पैदा हो।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।