• Breaking News

    Jaunpur: सद्भावना क्लब ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,जौनपुर। जीते जी रक्तदान और मरणोपरान्त नेत्रदान की भावना से सद्भावना क्लब लगातार कार्य कर रहा है। रक्तदान करना सर्वश्रेष्ठ दान हैं। एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन लोगों की जिन्दगी बचाई जा सकती है। रक्तदाता कई रोगों से बच सकता है। 

    यह बातें बुधवार को लाइन बाजार क्षेत्र स्थित आईएमए ब्लड बैंक में सद्भावना क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में संस्था के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कही।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि हम संस्था द्वारा रक्तदान और मरणोपरान्त नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करते रहेंगे। यह मानवता की सच्ची सेवा है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू ने कहा कि रक्तदान करने से मन को अत्यंत सुखद अनुभूति होती है। इस मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, श्रवण कुमार साहू, पूर्व सचिव संतोष अग्रहरि, विवेकानन्द मौर्य, चन्द्र प्रकाश जायसवाल ने रक्तदान किया। वहीं अध्यक्ष आशीष गुप्ता, सचिव विकास अग्रहरि, पारो साहू, हफीज शाह आदि ने जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने के लिये अपना नाम दर्ज कराया। आभार सचिव विकास अग्रहरि ने व्यक्त किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad