Jaunpur News: पोस्टमार्टम हाउस के सामने रेलिंगविहीन पुल से 25 फीट नीचे गिरी ट्रक - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर। पचहटियां मार्ग पर बने पोस्टमार्टम हाउस के सामने बीती रात लगभग 8 बजे जौनपुर की तरफ से आ रही डीसीएम ट्रक 25 फीट पुल से नीचे की तरफ खाही में जा गिरी।

ट्रक गिरने की आवाज सुनकर राहगीरों समेत अगल-बगल के काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से द्वारा ट्रक चालक को सकुशल बाहर निकाला हल्की चोटे आई है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
वह बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक गोपीनाथ तिवारी निवासी प्रतापगढ़ ने बताया कि कानपुर से तेल लादकर प्रतापगढ़ जा रहा था।
वहीं पचहटिया पोस्टमार्टम हाउस के सामने रेलिंग विहीन पुल पर पहुंचा। चालक समझ में नहीं आया गाड़ी नीचे गिर गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि एक 1 वर्ष से इस पुल पर रेलिंग टूट गई है। गहरी खाही देख दुर्घटनाओं का डर प्रतिदिन गुजरने वाले वाहन चालकों के मन में बना रहता है लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते दुर्घटना होने की शंका लोगों में बनी रहती है। दर्जनों बार पत्र के माध्यम से समाचार भी अखबारों में छपा लेकिन उसके बावजूद भी विभाग के लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके कारण आज बडा हादसा होने के बाद ट्रक चालक बाल-बाल बचा। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस टूटे पुलिया पर शीघ्र ही रेलिंग दीवार बनाने की मांग किया जिससे आने वाले दिनों में ऐसे होने वाली दुर्घटना से लोग बच सके।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।