Jaunpur News Breaking: युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगो को मारी गोली
JaunpurUpdateNews
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर में रात करीब 12 बजे युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को गोली मार दी। इस वारदात में बृद्ध की मौत हो गई है ,
दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। पुरानी रंजिश में घटना होने की बात सामने आ रही है। रामनगर निवासी रविंद्र यादव का परिवार दो दिन पहले मुंबई से आया है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
उनकी बेटी खुशबू के मुताबिक, रात करीब 12 बजे परिवार के लोग भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में थे, तभी पड़ोस का आकाश उर्फ राजू पिस्टल लेकर पहुंचा। आरोप है कि राजू ने पहले उनके दादा राजबली (70) पर गोली चला दी।
यह देख रविंद्र यादव (55) उनकी मां शांति देवी, पत्नी विमला देवी (45) और बेटा गौरव (13) नीचे आए। इन्हें भी राजू ने गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस आ गई। सीओ मड़ियाहूं संत कुमार उपाध्याय पहुंच गए। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दो की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।