• Breaking News

    Jaunpur News: बाइक-बोलेरो की टक्कर में छात्र-छात्रा जख्मी - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम औरी के पास शनिवार को केराकत-खुज्झी मार्ग पर तेज रफ्तार की बोलरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर जिसके चलते बाइक सवार छात्रा और छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। गौरतलब हो कि नीरज कुमार और कुमारी प्रीति बाइक से अपने घर धर्मापुर जा रहे थे।

    तभी केराकत से खुज्झी की तरफ आ रही तेज रफ्तार बोलरो ने औरी के पास टक्कर मार दिया।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    इसके चलते दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंच एम्बुलेंस को बुलाकर घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराये जहां चिकित्सकों ने स्थिति को नाजुक देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
    घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन सामुदायिक केंद्र पहुंचकर घायलों से मिले। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से फरार बताया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad