• Breaking News

    Jaunpur News: हत्या के आरोपियों की एक हफ्ते के बाद भी नहीं हुई कोई गिरफ्तारी - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर- पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा निवासी वाजिदपुर दक्षिणी के बेटे ऋषि शर्मा की लाश जमीन से लगी हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। इस घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब उनकी बेटी शिवानी छत पर कपड़ा उतारने गई थी। पीड़ित पिता ने थाना अध्यक्ष लाइन बाजार को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि संध्या पाल, प्रमोद व अन्य लोगों ने उनके बेटे ऋषि की हत्या की है।

    1 सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई जबकि संध्या पाल को सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने ले जाकर छोड़ दिया। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    उक्त प्रकरण के बारे में पुलिस अधीक्षक से उनके सीयूजी नंबर पर कई बार फोन करके जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। थाना अध्यक्ष लाइन बाजार के सीयूजी नंबर पर भी फोन करके जानकारी करने की कोशिश की गई तो उनका भी सीयूजी नंबर पर फोन रिसीव नहीं हुआ।

    जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरमान जारी किया है कि जिम्मेदार अधिकारी सीयूजी नंबर पर फोन जरूर उठाएं और जनता की समस्या सुने लेकिन मुख्यमंत्री की मंशा पर पुलिस अधीक्षक और थाना अध्यक्ष लाइन बाजार पानी फेरने का काम कर रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता वाली बात यह है कि जब पुलिस विभाग के आला अधिकारी का फोन रिसीव नहीं होगा तो इससे कोई बहुत बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है और अपराध तथा अपराधीकरण को बढ़ावा मिलेगा। कप्तान की आम जनता की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के प्रति इस घोर लापरवाही और उदासीनता से सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस की नीति को करारा तमाचा लग रहा है। अपराधियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हो चुके हैं जिससे समाज में भय और अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया है। जनता न्याय के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है और कार्यालय का चक्कर लगाकर थक जा रही है।

    सबसे बड़ी गंभीर बात तो यह है कि जब एक पत्रकार को न्याय नहीं मिल रहा है तो आम जनता को क्या खाक न्याय मिलेगा? इसके अलावा कई पत्रकारों के साथ अन्याय अत्याचार हुआ लेकिन पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी हैं जिससे जनता न्याय की उम्मीद पूरी तरह से समाप्त कर चुकी है क्योंकि जनता भी यह जान चुकी है कि यदि पत्रकारों के साथ न्याय नहीं मिल पा रहा है तो वह जनता को न्याय दिलाने के लिए क्या कर सकते हैं? जिला प्रशासन द्वारा देश के चतुर्थ स्तंभ को गिराने का और पत्रकारों की कलम को दबाने का कुत्सित प्रयास लगातार जारी है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad