दूल्हा पसंद नहीं आने पर प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, बोली - अब खुश हूँ - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
यूपी। उत्तर प्रदेश के बरेली की कस्बा रिठौरा के एक गांव में शादी से 3 दिन पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. दूल्हा और दुल्हन के घर में शादी की सारी तैयारियां बड़े जोर-शोर से चल रही थी. शादी की सब तैयारियां पूरी हो चुकी थी.

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
किसी ने दूल्हे के परिवार वालों को भी जानकारी दे दी. दुल्हन के परिवार वालों ने बड़े शांत तरीके से थाने जाकर पुलिस से फरियाद लगाई.
बरेली के नबाबगंज के एक गांव में रहने वाले पिता ने अपनी बेटी की शादी हिंदू रीति रिवाज के तहत तय की. लग्न की तैयारी हो रही थी और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ अचानक फरार हो गई थी. जब तुरंत फरार होने की खबर परिवार को लगी तो उनके पैर तले की जमीन खिसक गई. दुल्हन के फरार होने की खबर आग की तरह गांव में फैल गई. किसी ने ये बात दूल्हे के परिजनों को भी बता दी. जैसे ही परिजनों को इस बात को बताया तो दोनों परिवार के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दुल्हन के परिजन चुपचाप नवाबगंज थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस से फरियाद लगाई.
पुलिस ने जब फोन कर दुल्हन से बात कि तो उसने कहा कि मुझे दूल्हा पसंद नहीं है, मैं अपने प्रेमी के साथ खुश हूं. नवाबगंज थाने के प्रभारी ने दुल्हन के परेशान परिजनों को देखकर दुल्हन से संपर्क किया. जब दुल्हन से बात की गई तो उसने थाना प्रभारी से कहा कि मुझे दूल्हा पसंद नहीं है, मैं इससे शादी नहीं करूंगी. मैं अपने प्रेमी के साथ ही खुश हूं. इसके बाद परिजनों ने भी दुल्हन से बात की. तो दुल्हन ने परिजनों की भी एक नहीं मानी. निराश होकर परिजन अपने घर चले आए और समाज में लोक लाज बचाने के लिए दुल्हन को लाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन दुल्हन एक बात भी मानने को तैयार नहीं हो रही है. वह अपने परिवार वालों से भी बार-बार यही कह रही है कि मुझे दूल्हा पसंद नहीं है, मैं अपने प्रेमी के साथ ही खुश हूं.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।