• Breaking News

    तीन बहनों के साथ गैंगरेप का मामला, दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम - Jaunpur Update News

    #JaunpurUpdateNews
    उत्तर प्रदेश के बांदा में तीन बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. तीनों नाबालिग बहनें खेत की रखवाली कर रही थीं. इसी दौरान तालाब में पानी भरने जाते समय रास्ते में दो युवकों ने तीनों बहनों को झोपड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए. बहनों की चीख-पुकार के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी.

    परिजनों का कहना है कि तीनों बच्चियां की उम्र 6, 7 और 8 वर्ष है, जो आपस में चचेरी बहनें हैं. हमारी बेटियां खेत में सब्जियों की रखवाली कर रहीं थीं, तभी पानी लेने जाते समय रास्ते में दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और पास बनी झोपड़ी में ले जाकर तीनों के साथ गैंगरेप किया.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    दोनों युवक आपस में मामा-भांजे हैं.
    इस मामले में परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रेप सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. बच्चियों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है. पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बांदा सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों बहनों के साथ छेड़छाड़ और गैंगरेप का मामला सामने आया है. परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad