सर्पदंश से किशोर की मौत, सोया था जमीन पर - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,सोमवार की रात सरगुजा जिले के ग्राम कुन्नी के ग्रामीण जिंदा सांप और सर्पदंश से घायल बालक को उपचार के लिए लेकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत संर्पदंश पीड़ित 7 वर्षीय बालक को मृत घोषित कर दिया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कुन्नी के तहसीलदार पारा में गोपाल पिता बृजलाल इंदवार के लगभग 7 वर्ष 29 मई दिन रविवार की रात लगभग 8 बजे, घर के कमरे में पिता के साथ जमीन पर सोया हुआ था।
सोए हुए बालक के गर्दन पर करैत सांप के काटने के दौरान बालक के शोर मचाने के बाद चाचा रामचरन ने करैत सांप को खींचकर बालक के गर्दन से छुड़ाया। और परिवारजनों ने एंबुलेंस 108 को बुलाया। सूचना मिलते ही 108 कि टीम ग्राम कुन्नी पहुंची। बालक के चाचा ने जिंदा सांप को हाथ में पकड़ कर सांप काटने से घायल बालक को उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए।
जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत बालक को मृत घोषित कर दिया, तो वहीं जिंदा सांप को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई। लखनपुर पुलिस मौके पर शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। लखनपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।