लड़की को अगवा कर रेप के बाद की हत्या, फिर...Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
झारखंड के हजारीबाग जिले में एक किशोरी को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और शनिवार सुबह एक तालाब के पास किशोरी का शव मिलने के बाद 20 और 22 साल की उम्र के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल,
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
हजारीबाग कोर्ट के दो वकीलों ने शव को देखा और शोर मचाया साथ ही पुलिस को सूचना दी. एसपी मनोज रतन चौथे के मुताबिक, पीड़िता के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इसी के आधार पर दोनों आरोपियों को मतवारी भुइयां टोली से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने हेल्पर के तौर पर काम करने वाली लड़की का उस समय अपहरण किया, जब वह काम से घर लौट रही थी.
हालांकि, लड़की के अपहरण की सूचना माता-पिता ने पुलिस को तब तक नहीं दी, जब तक उसका शव नहीं मिला. दोनों आरोपियों को पीड़िता के पिता की तरफ से दर्ज FIR के आधार पर गिरफ्तार किया गया. पीड़िता के पिता ने दावा किया कि दोनों आरोपी उसकी बेटी को अच्छे से जानते थे और उनमें से एक के साथ लड़की रिलेशनशिप में थी. पीड़ित परिवार द्वारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने शुक्रवार को सबूत को छिपाने के लिए लड़की के शव को तालाब में फेंक दिया था और वहां से भाग गए थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हजारीबाग के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
%20(27).jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।