रेप के बाद कराया गर्भपात, फिर...जानें पूरा मामला - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी महिला दोस्त से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान महिला गर्भवती हो गई तो डरा धमका कर गर्भपात करा दिया. पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया.

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसका दोस्त शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक रेप करता रहा.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जब उसने शादी के दबाव बनाया तो उसे धमकी देकर घर से भगा दिया और उसके साथ कई बार मारपीट भी की. इस मामले पर डीसीपी नॉर्थ जोन डॉक्टर एस चिनप्पा ने बताया कि महिला ने अपने दोस्त के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था. मामले की जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. अब उसे जेल भेज दिया गया है. पीड़िता के मुताबिक जब वो अपने पार्टनर से शादी के लिए बोलती वो बहाने बनाता और बात को टाल देता था. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा था.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।