पिता ने किया रेप - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक वहशी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने शराब पी रखी थी. जिस समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया, उस समय उसकी बेटी गहरी नींद में सो रही थी.

मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. जिले के मरका थाना इलाके का यह पूरा मामला है. गुरुवार देर रात एक घर के सभी लोग अंदर जबकि आरोपी पिता बरामदे में सो रहा था. उसने काफी ज्यादा शराब पी रखी थी,
तभी रात में उसने गहरी नींद में सो रही अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
इससे आहत पीड़िता ने अगले ही दिन इस घटना से आहत होकर आत्महत्या कर ली. पीड़िता की बहन ने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से विकलांग है. घटना के समय वे तीनों साथ ही सो रही थीं. तभी आरोपी पिता ने उसकी बहन को हवस का शिकार बनाया.उधर, बांदा के ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि मृतका की बहन की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. जबकि, मृतका के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. रिपोर्ट आते ही आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।