• Breaking News

    भारत पहुंची श्रीलंका की युवती ने रचाई शादी, जानें लव स्टोरी के बारें में - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    यूपी।
    कौशांबी के कैमा गांव के बलराम की शादी शनिवार को श्रीलंका की मधुशा से हुई। मधुशा इस शादी के लिए बीस दिन का टूरिस्ट बीजा लेकर कौशांबी आई हुई है। शनिवार की रात पूरे विधि-विधान से दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक शादी की। मधुशा से बलराम की मुलाकात साउथ अफ्रीका

    के जॉर्डन में हुई थी। सऊदी के रास्ते बलराम साउथ अफ्रीका नौकरी करने के लिए पहुंचा था। मधुशा वहां कंप्यूटर की पढ़ाई करने के लिए आई थी। दोनों अच्छे दोस्त थे। इनकी दोस्ती रिश्ते में तब बदली जब श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच तमाम उथल-पुथल चल रही है।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा निवासी बलराम के पिता लल्लू राम की मौत हो चुकी है। बलराम ने कंप्यूटर की ट्रेनिंग ली थी। सऊदी में ऑपरेटर का वीजा मिलने पर वह चार साल पहले सऊदी चला गया था।

    मधुशा कोर्स पूरा होने के बाद श्रीलंका वापस चली गई थी, लेकिन इसकी जानकारी बलराम को नहीं थी। बलराम ने कोचिंग सेंटर से जानकारी हासिल की और कंपनी की मदद से श्रीलंका पहुंच गया। करीब छह माह बाद दोनों मिले। सबकुछ ठीक चल रहा था। इसके बाद बलराम दोबारा साऊथ अफ्रीका आ गया। इस बीच श्रीलंका में अचानक आर्थिक संकट आ गया है। मधुशा ने बलराम को बताया कि यहां दिक्कत बढ़ गई है तो वह दोबारा हवाई जहाज के रास्ते श्रीलंका पहुंचा। श्रीलंका में बाकायदा दोनों ने कोर्ट मैरिज की। इसके बाद बलराम वापस चला आया। वापस आने के बाद उसने मधुशा का टूरिस्ट वीजा 20 दिन के लिए बनवाया। मधुशा आठ मई को यहां आई। शादी की तैयारियां शुरू हुई। शनिवार को दोनों ने शादी कर ली।
    एलआईयू इंस्पेक्टर पीएन कुशवाहा ने कहा, 'युवती के पास टूरिस्ट वीजा है, इसलिए जानकारी नहीं है, युवती ने यदि शादी की है तो इसकी विधिवत जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।'


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad