जौनपुर में एक और पकड़ा गया तमंचा बनाने का कारखाना, एक गिरफ्तार - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़,जौनपुर। सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने आज अवैध रूप से असलहा बनाने की वाली फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से पांच अर्ध निर्मित कट्टा, एक 315 बोर का तमंचा,एक दगा करतूस और असलहा बनाने का उपकरण बरामद होने का दावा किया है।

मालूम हो कि बीते सोमवार को बदलापुर थाने की पुलिस एक अवैध तमंचे के कारखाना का राजफास करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
पत्रकारों को जानकारी देते हुये अपर पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक को सूचना मिली कि भैसनी पेट्रोल पम्प के पास एक असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना पर मौके से राजू पुत्र मोती लाल निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर को 5 अर्द्धनिर्मित कट्टा, 1 तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस व 1 दगा कारतूस के अलावा कट्टा बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान अभियुक्त ब्रिजेश उर्फ बिरजू पुत्र योगेन्द्र निवासी सरायख्वाजा जनपद
जौनपुर मौके का फायदा उठाकर भाग गया। फिलहाल पकड़े गये युवक के खिलाफ धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू हो गयी। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक, उपनिरीक्षक बृजेश गुप्ता चौकी प्रभारी पूर्वांचल विश्वविद्यालय, मुख्य आरक्षी दिवाकर प्रसाद, मुख्य आरक्षी बलराम यादव, मुख्य आरक्षी जय प्रकाश नारायण, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, रवि, मुख्य आरक्षी अनुज प्रताप सिह, मुख्य आरक्षी अनिल सिह शामिल रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।