• Breaking News

    OMG! यहां लड़कों को छेड़ती हैं लड़कियां, पत्र वायरल - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    इन दिनों सोशल मीडिया पर जवाहर नवोदय विद्यालय के कुछ छात्रों का एक लेटर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी ही क्लास की लड़कियों की शिकायत करते नजर आ रहे हैं।


    स्कूली बच्चों ने अपने प्रिंसिपल को लिखे गए शिकायत पत्र में लड़कियों की शिकायत की है। वायरल शिकायत पत्र कथिततौर पर उत्तर प्रदेश के औरैया के तैयापुर स्थित एक स्कूल का बताया जा रहा है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    पत्र में कक्षा 7वीं के छात्र लिखते हैं कि उनके क्लास की लड़कियां उनसे लल्ला, रसगुल्ला कहकर बात करती हैं।


    "कक्षा सात (अ) की लड़कियों को लड़कों से माफी मांगने हेतु..." विषय से छात्रों ने शिकायत पत्र में लिखा, "महोदय, सविनय निवेदन है कि हम लोग कक्षा सात (अ) के छात्र हैं। हम लोगों से लड़कियां गलत शब्द कहती हैं जैसे- लल्ला, पागल, औकात में रहो और लड़कों का नाम बिगाड़ती हैं। अमिनेश को डामर कहती हैं और अनमोल से रसगुल्ला, लल्ला की तरह रहो।" छात्रों ने अपने लेटर में आगे 'धर्राटे काट रही' मीम का भी जिक्र किया।

    उन्होंने लिखा, "लड़कियां कक्षा में शोर मचाती हैं। गाना गाती हैं और डायलॉग बाजी करती हैं। ओम फोम धर्राटे काट रही हैं।' बता दें कि 'ओम फोम धर्राटे काट रही' एक मीम सॉन्ग है जो इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। लड़कियों से कथिततौर पर परेशान लड़कों ने लेटर में शोर मचाने वाली लड़कियों के नाम भी लिखा है। पत्र में पांच लड़कियों के नाम दिए गए हैं, जिनका नाम...जानवी, शिखा, रितु, काजल और अवनी हैं।



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad