मुस्लिम देशों के साहित्य...पाकिस्तान के रिसर्च पेपर, प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड के घर मिला चौंकाने वाला सामान
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, प्रयागराज में जुमे के दिन अटाला में हुए बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने करेली के जेके आशियाना स्थित उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया। दोपहर 12 बजे के करीब शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चार घंटे तक चली। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ ही पीएसी के जवान भी मौके पर तैनात रहे।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
कार्रवाई के दौरान मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के करेली स्थित घर से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। इनमें अवैध असलहों से लेकर पोस्टर, झंडे व अन्य कागजात शामिल हैं। कुछ ऐसे कागजात भी मिले हैं, जिनमें न्यायालय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
पुलिस ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है। अफसरों का कहना है कि इन्हें जावेद पर दर्ज मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
रविवार को जब जावेद का मकान जमींदोज किया जाना था तो कार्रवाई से पूर्व घर का सामान अधिकारियों ने हटवाया। इस दौरान अफसरों को घर से दो तमंचे मिले। इसके अलावा आपत्तिजनक पोस्टर व झंडे भी बरामद हुए।
पुलिसकर्मी तब हैरान रह गए जब यहां कुछ ऐसे कागजात मिले, जिनमें न्यायालय पर टिप्पणी की गई थी। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि इन सभी चीजों को कब्जे में लिया गया है, जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा।
अरब समेत अन्य मुस्लिम देशों के साहित्य भी मिले
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जावेद के घर से बड़ी संख्या में साहित्य भी मिले हैं। इनमें किताबों के साथ ही रिसर्च पेपर व अन्य दस्तावेज भी थे। खास बात यह कि इनमें अरब समेत अन्य मुस्लिम देशों केसाहित्य भी शामिल हैं। कुछ रिसर्च पेपर ऐसे हैं, जिनका संबंध पाकिस्तान समेत अन्य देशों के प्रोफेसरों से है।
इस तरह के साहित्य भी मिले हैं, जिनमें इस्लाम धर्म के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसी ही एक किताब ‘इज इस्लाम अ वॉयलेंट रिलीजन?’ शीर्षक की है। इसे मक्का स्थित यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के पूर्व प्रोफेसर ने लिखा है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि बरामद साहित्य मेंकुछ धार्मिक किताबें भी हैं। देखा जा रहा है कि इनमें क्या लिखा है।
एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान
जानकारों का कहना है कि रविवार को हुई कार्रवाई में मास्टरमाइंड जावेद को एक करोड़ से ज्यादा की चोट पहुंची है। उसका आलीशान दो मंजिला मकान लगभग 1500 स्क्वॉयर फुट क्षेत्रफल में बना था। जेके आशियाना करेली के उन मोहल्लों में गिना जाता है, जहां जमीन की कीमतें काफी ज्यादा हैं।

वर्तमान की बाजार दरों के हिसाब से यदि कीमत 50 हजार रुपये प्रति वर्ग गज भी मान ली जाए तो केवल जमीन का मूल्य ही 80 लाख से ज्यादा होता है। इसमें निर्माण की लागत जोड़ ली जाए तो कुल मालियत सवा करोड़ के आसपास होगी।
कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक की गई कार्रवाई
प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जावेद पंप के अवैध निर्माण को कानूनी प्रक्रिया केअनुसार ध्वस्त किया है। हमने उपद्रवियों को चिन्हित कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज केसहारे उन पर कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
संजय खत्री, जिलाधिकारी, प्रयागराज

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।