• Breaking News

    हैवानियत की हद पार!

     

    युवती के साथ हैवानियत करने वाले दरिंदों के मंसूबे बेहद खौफनाक थे। वह न सिर्फ उसका शरीर नोंचना चाहते थे, बल्कि दरिंदगी के बाद उसे बेचने की फिराक में भी थे। आरोपियों द्वारा संपर्क करने पर दो खरीदार भी आ गए, लेकिन युवती की हालत नाजुक देख वह पीछे हट गए। आरोपी युवती को बेचने के लिए किसी और ग्राहक से संपर्क करते,

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को



     इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पीड़ित युवती की मां का कहना है कि आरोपियों ने दो दिन तक उनकी बेटी को जंगल में रखकर गैंगरेप किया और फिर एक आरोपी की बहन के घर ले जाकर दरिंदगी की। आरोपियों ने उनकी बेटी के शरीर को दांतों से बुरी तरह काटा और बीड़ी-सिगरेट से उसे दागा भी। इसके बाद आरोपियों ने उनकी बेटी को बेचने की योजना बनाई। दो लोग उनकी बेटी को खरीदने आए थे।


    आरोपियों ने उनसे दो लाख रुपये मांगे, लेकिन उनकी बेटी की हालत इतनी नाजुक थी कि खरीदारों ने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी अन्य ग्राहक तलाशने लगे, लेकिन इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को धर-दबोचा। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी पहले तो उसे बेचने की बात कर रहे थे, लेकिन जब खरीदारों ने इनकार कर दिया तो वह उसे मौत के घाट उतारने की बात करने लगे। युवती की मां का कहना है कि आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ इस कदर दरिंदगी की कि वह ढाई महीने बात भी शारीरिक कष्ट झेल रही है। दो-दो ऑपरेशन होने के चलते वह चलने-फिरने में भी असमर्थ है। उनका कहना है अस्पताल ले जाने पर उनकी बेटी की हालत देखकर नर्सें भी रो पड़ी थीं। साथ ही डॉक्टरों ने भी अफसोस जाहिर किया था।

    पीड़ित युवती की मां का कहना है कि घटना का उनकी बेटी पर मानसिक असर पड़ा है। वह अस्पताल में उपचार के दौरान भी चीखती-चिल्लाती रहती थी। ढाई महीने बाद भी वह पागलों की तरह चीखने लगती है। सहमी हालत में वह कहती है कि वो लोग आ गए हैं। वो उसे मार डालेंगे। मां का कहना है कि बेटी की यह हालत देखकर वह और बेटे भी कोने में जाकर रोने लगते हैं। घटना के बाद से उनकी बेटी बदहवास हालत में रहती है। पीड़ित मां का कहना है कि उन्होंने अपने जेवर व अन्य सामान बेचकर बेटी का इलाज कराया। पैसों के अभाव में वह बेटी को अस्पताल से घर ले आईं। लेकिन ढाई महीने बाद भी उसका रक्तस्राव बंद नहीं हुआ है। उनका कहना है कि कभी किसी से हजार तो किसी से 500 रुपये लेकर बेटी का इलाज करा रही हैं। इलाज में करीब दो लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। वह कर्जदार हो गई हैं। पीड़ित मां का कहना है कि डीएम ने उन्हें आर्थिक मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। पीड़ित युवती का कहना है कि पुलिस उसे आधी रात को आधार कार्ड लेने के लिए नहीं भेजते तो वह दरिंदगी का शिकार नहीं होती। उसका कहना है कि दरिंदे उसकी हालत के दोषी हैं तो पुलिसकर्मी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। ढाई महीने बाद तीन पुलिसकर्मियों के निलंबित होने की बात सुनकर थोड़ी राहत मिली, लेकिन उनके जेल जाने के बाद ही उसे सुकून मिलेगा।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad