• Breaking News

    चीफ गेस्ट बनकर पहुंची थी सपना चौधरी, जानिए ऐसा क्या हुआ कि बन गई डॉक्टर

     

    मशहूर डांसर और एक्टर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) को राजस्थान की निम्स यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि दी गई है. बता दें कि यूनिवर्सिटी ने सपना चौधरी को यह सम्मान कला क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को लेकर दी है. बता दें कि यूनिवर्सिटी के 'फेलिसिटेशन एंड कल्चरल इवेंट' में सपना चौधरी बतौर चीफ गेस्ट पहुंची थीं. इस बीच, यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और चांसलर डॉ. बलवीर सिंह तोमर ने सपना चौधरी की अपील भी मानी. उन्होंने ऐलान किया कि निम्स सपना चौधरी की ओर से भेजे गए हर मरीज का फ्री में इलाज करेंगे. इसके साथ ही, अधिकतम 50 स्टूडेंट्स को फ्री में पढ़ाएंगे.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    गौरतलब है कि सपना चौधरी बीते मंगलवार को निम्स यूनिवर्सिटी के फेलिसिटेशन एंड कल्चरल इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थी. इस दौरान सपना चौधरी ने रैंपवॉक किया. यही नहीं, उन्होंने सिंगिंग के साथ-साथ अपनी डांसिंग परफॉर्मेंस से छात्रों का दिल जीत लिया. आपको बता दें कि जयपुर-दिल्ली हाइवे स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के सुंदरवन गार्डन में आयोजित इस समाारोह का शुभारंभ बलवीर सिंह तोमर ने किया. डॉ. तोमर से मुलाकात के दौरान जब सपना चौधरी ने गरीब बच्चों के उपचार की बात कही तो उन्होंने उन बच्चों के मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया. इस दौरान डॉ. तोमर ने निम्स यूनिवर्सिटी की 21 वर्ष की विकास यात्रा से सपना चौधरी को रू-ब-रू कराया. डॉ. तोमर ने बताया कि निम्स विवि बेटियों की शिक्षा और उन्हें बढ़ावा देने के लिए के लिये निरंतर प्रयासरत हैं.

    यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. बीएस तोमर ने कहा कि वैसे तो ज्यादा फिल्में और गाने नही देखते. लेकिन उन्होंने हमेशा से ही सपना चौधरी के सिंगिंग और डांसिंग के बारे में सुना है. उन्होंने कहा कि सपना चौधरी ने परेशानियों के बावजूद अपनी मेहनत के दम से यह मुकाम हासिल किया है. बस उनकी इसी मेहनत को देखते हुए एकेडेमिक काउंसलिंग और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने मुझसे बात की. उसके बाद फैसला किया कि हम ऐसी महान कलाकार को 'डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी' की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा. इसमें सिर्फ सपना चौधरी ही नहीं बल्कि निम्स यूनिवर्सिटी भी गर्व महसूस कर रही है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad