• Breaking News

    पेट दर्द से परेशान युवती पहुंची अस्‍पताल, नवजात बच्ची को दिया जन्म

     

    एक लड़की यह सोचकर अस्‍पताल गई थी कि उन्‍हें जो दर्द हो रहा है, उसकी वजह किडनी में मौजूद पथरी हो सकती है. जब लड़की की डॉक्‍टरों ने जांच की तो पता चला कि वो 9 माह की प्रेग्‍नेंट है. लड़की भी यह जानकर हैरान रह गई, क्‍योंकि वह भी इस बात से अनजान थी. टिकटॉक यूजर कायला ने अपने साथ हुई इस घटना को एक फनी क्लिप में शेयर किया. इस वीडियो में वह डांस करती दिख रही हैं.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     कायला का यह वीडियो 6 लाख के करीब लोग देख चुके हैं. कायला ने बताया कि उन्‍हें लगा कि वो बैक पेन से ग्रस्‍त हैं और जिसका कारण किडनी में पथरी है. लेकिन, डॉक्‍टर ने उन्‍हें बताया कि वो 38 सप्‍ताह (करीब 9 महीने) की प्रेग्‍नेंट हैं. कायला ने वीडियो में बताया कि उन्‍हें नहीं मालूम था कि प्रेग्‍नेंसी के कैसे लक्षण होते हैं. उनको दर्द जैसा लग रहा था.

    कायला ने कहा कि डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें लेबर पेन हो रहा है. इसके बाद उनकी बच्ची की डिलीवरी कराई गई. तब कायला की उम्र महज 21 साल थी. वह नवजात बच्ची के साथ घर लौटी. लड़की का यह वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्‍शन में लोगों के रिएक्‍शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने फनी अंदाज में लिखा, मेरा किडनी स्‍टोन (इशारा बच्‍चे की ओर) दो साल का हो गया है. वहीं, एक दूसरे शख्‍स ने लिखा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. एक और शख्‍स ने लिखा कि इस तरह प्रेग्‍नेंट होना और पता चलना काफी भयावह होता है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad