सेना ने जारी किया अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन, यहां जानें हर एक जानकारी

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए भारतीय सेना ने अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. इसके बाद भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करना होगा. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जुलाई 2022 से शुरू होगी.
इन पदों के लिए होगी भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी अग्निवीर टेक्निकल (एविएशन/एम्यूनेशन) अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास इतनी होगी सैलरी जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों की भर्ती 4 वर्षों के लिए की जाएगी. इस दौरान प्रत्येक वर्ष 30 दिनों की छुट्टी भी मिलेगी. सर्विस के पहले साल 30,000/- वेतन और भत्ते, दूसरे साल 33,000/- वेतन और भत्ते, तीसरे साल 36,500/- वेतन और भत्ते तथा आखिरी साल 40,000/- वेतन और भत्ते दिए जाएंगे.
पदानुसार निर्धारित योग्यताएं - जनरल ड्यूटी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत नंबरों के साथ पास होना जरूरी है. - टेक्निकल एविएशन और एम्यूनेशन पदों के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट्स में 50 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है. - क्लर्क/ स्टोरकीपर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरीहै. अंग्रेजी तथा मैथ्स में 50 प्रतिशत नंबर होने जरूरी हैं.
- ट्रेड्समैन के पदों पर 10वीं और 8वीं पास की अलग-अलग भर्ती की जाएगी. सभी विषयों में 33 प्रतिशत नंबर होने अनिवार्य हैं. - सभी पदों के लिए निर्धारित आयुसीमा 17.5 वर्ष से 23 वर्ष निर्धारित है. सर्विस के बाद मिलेगा ये चार साल की सर्विस पूरी होने के बाद अग्निवीरों को सेवा निधि पैकेज, अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट और कक्षा 12वीं के समकक्ष योग्यता प्रमाणपत्र भी मिलेगा. जो उम्मीदवार 10वीं पास हैं उन्हें 4 साल के बाद 12वीं समकक्ष पास सर्टिफिकेट भी मिलेगा जिसकी पूरी जानकारी बाद में जारी की जाएगी.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।