मशहूर फैशन डिजाइनर की बाथरूम में मिली लाश
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,टॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला शनिवार को तेलंगाना के बंजारा हिल्स अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय फैशन डिजाइनर प्रत्युषा बंजारा हिल्स में रहती थीं। शनिवार दोपहर जब उन्होंने सिक्योरिटी चेक का कोई जवाब नहीं दिया तो उनके गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां डिजाइनर का शव बाथरूम में पाया गया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel कोकार्बन मोनोऑक्साइड की बोतल मिली मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान उनके कमरे से एक कार्बन मोनोऑक्साइड की बोतल मिली है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि प्रत्युषा ने स्टीम के साथ कार्बन मोनोऑक्साइड लिया।
पुलिस की मानें तो प्रत्युषा ने बाथरूम में कोयला और स्टीम ली थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी मौत की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है।
डिप्रेशन से गुजर रही थीं प्रत्युषा पिछले कुछ समय से प्रत्युषा डिप्रेशन का शिकार थीं। कहा जा रहा है कि उनका उपचार भी चल रहा था। हालांकि अभी इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ओसमानिया अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं उन्होंने आत्महत्या तो नहीं की है। खुद के नाम से बनाया था ब्रांड प्रत्युषा का खुद का फैशन लेबल 'प्रत्युषा गरिमेला' के नाम से कपड़ों का ब्रांड है। जिसका फ्लैगशिप स्टोर हैदराबाद, मुंबई में है। इसके अलावा डिजाइनर इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने डिजाइन्स साझा करती थीं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में उनके डिजाइन किए गए ज्यादातर आउटफिट भारतीय स्टाइल में होते हैं।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।