बेटियों की ट्यूशन फीस माफ कराने की कवायद तेज, ढाई लाख सालाना आय वालों को मिलेगा फायदा
उत्तर प्रदेश में ढाई लाख सालाना आय सीमा वाले अभिभावकों की निजी स्कूलों में पढ़ रहीं एक से अधिक बेटियों में एक की ट्यूशन फीस माफ कराने संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा को अमल में लाने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग ने जिलों से निर्धारित फार्मेट पर ब्योरा मांगा है। Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
बेसिक शिक्षा निदेशक और अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से जिलों को जारी पत्र में कहा गया है कि यदि शासन द्वारा निर्धारित आय सीमा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसी परिवार की एक से अधिक बच्चियां किसी विद्यालय, महाविद्यालय या संस्था में अध्ययन कर रही हैं, तो दूसरी बच्ची की ट्यूशन फीस संस्था को प्रोत्साहित करके माफ कराई जाएगी। या उसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार की ओर से की जाएगी।’
इस क्रम में अधिकारियों से विद्यालयों में संपर्क कर दूसरी बेटी की ट्यूशन फीस माफ कराने की कोशिश करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में जिलों से विद्यालयों के नाम, वहां पढ़ने वाली एक से अधिक बच्चियों में दूसरी का नाम, कक्षा, पिता का नाम व ट्यूशन फीस की वार्षिक राशि संबंधी सूचना मांगी गई है। अधिकारियों के अनुसार सभी विभागों से ब्योरा आने के बाद शासन आगे की कार्रवाई करेगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।