• Breaking News

    Free Fire गेम खेलने के दौरान दोस्ती, उसके बाद जो हुआ वो जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

     उत्तर प्रदेश के बांदा में ऑनलाइन गेम फ्री फायर (Free Fire) खेलने के दौरान एक नाबालिग लड़की की दोस्ती दूसरे समुदाय के युवक से हो गई. दोनों रोज घंटों गेम खेलने लगे और फोन पर बात करने लगे. आरोप है कि युवक नाबालिग को बहला-फुसला कर कौशाम्बी ले गया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर रेप की घटना को अंजाम दिया. साथ ही उसका धर्म परिवर्तन कराने के लिए मदरसे में भी ले गया. लेकिन पीड़िता एक महिला किराएदार की मदद से भागने में कामयाब रही. घर पहुंचकर उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को



    यह मामला शहर कोतवाली के एक मुहल्ले का है. जहां रहने वाली 17 साल की लड़की का कुछ महीने पहले ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलने के दौरान दूसरे समुदाय के युवक से दोस्ती हो गई. 30 मई को वह घर से मार्केट जाने की बात कहकर निकली और गायब हो गई. लड़की के पिता aने बताया कि एक युवक बेटी को बहला फुसलाकर कौशाम्बी ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. 13 जून को जब युवक घर से बाहर गया तो उनकी बेटी दूसरी किरायेदार महिला की सहायता से वहां से भागने में सफल हुई. लड़की ने अपना मोबाइल महिला को बेचा और भागकर अपने रिश्तेदार के घर चित्रकूट पहुंच गई

    इधर, बाजार से न लौटने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस की टीमें जांच में जुटी थी. परिजन बेटी के वापस आने पर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. अब स्वास्थ्य खराब होने के चलते परिजन उसका इलाज करवा रहे हैं. साथ ही पुलिस ने लड़की का मेडिकल के लिए भेज दिया. कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर के एक मुहल्ले से एक लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, पुलिस टीमें खोजबीन में जुटी थीं, लड़की आ गई है, जिसका मेडिकल कराया जा रहा है. साथ ही कोर्ट में बयान कराया जा रहा है जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा जाएगी.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad