बुजुर्ग महिला के प्राइवेट पार्ट पर वार - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, राजस्थान के डूंगरपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शराब के नश में युवक ने पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला से रेप की कोशिश की. जब वह रेप नहीं कर पाया तो गुस्से में उसने बुजुर्ग महिला के प्राइवेट पार्ट पर कई वार किए. आरोपी यहीं नहीं रुका. उसने फिर चाकू गोदकर महिला की हत्या कर डाली. मामला कुआं थानाक्षेत्र का है.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि बुजुर्ग महिला की पोती ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई. पोती की शिकायत के मुताबिक, उसके चचेरे दादा-दादी का घर उनके पड़ोस में ही है. रोजाना की तरह उसने दादा-दादी को खाना खिलाया और वापस घर लौट गई. थोड़ी देर के बाद दादा-दादी की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी
जब वह दौड़कर वहां पहुंची तो देखा कि दादी खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी हुई हैं. उनके प्राइवेट पार्ट से भी काफी खून निकल रहा था. दादी ने ही पोती को बताया कि पड़ोस में रहने वाला हुरजी बामणिया नामक शख्स शराब के नशे में उनके घर आया और रेप की कोशिश की. जब बुजुर्ग महिला ने विरोध किया तो हुरजी ने उनके प्राइवेट पार्ट पर हाथों से कई वार किए. जिससे उन्हें ब्लीडिंग होने लगी. फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके उन्हें घायल कर दिया. आरोपी घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया. पोती ने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घायल बुजुर्ग महिला को चिखली अस्पताल लेकर गए. गंभीर हालत के चलते उन्हें सागवाड़ा अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने फिलहाल FIR दर्ज कर ली है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. कुंआ थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
%20(27).jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।