• Breaking News

    निर्दयी मां ने हाथ-पैर बांध चिलचिलाती धूप में छत पर लिटाया - Jaunpur Update News


    JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, राजधानी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी इलाके में एक निर्दयी मां ने अपनी छह साल की मासूम बेटी के साथ जुल्मों की सारी हदें पार कर दी। महज स्कूल का होमवर्क न करने पर महिला ने अपनी बेटी के हाथ-पैर बांधकर उसे भरी दोपहरी जमीन पर लिटा दिया।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


     42 डिग्री से अधिक तापमान के बीच मासूम छत के फर्श पर पड़ी दर्द से चिल्लाती रही। पड़ोसी ने यह सब देखा तो वीडियो बना ली। बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


    बुधवार को ट्विटर समेत दूसरे सोशल मीडिया पर घटना की आलोचना हुई तो पुलिस हरकत में आई। फौरन मासूम के घर का पता लगाकर उसके माता-पिता को थाने बुला लिया गया। चूंकि घटना के समय पिता घर पर नहीं था, इसलिए पुलिस ने मां के खिलाफ ही जेजे एक्ट में कार्रवाई की है। मासूम की हालत ठीक है। हालांकि, महिला का कहना है कि उसने डराने के लिए ऐसा किया था।

    कुछ देर बाद ही वह बच्ची को नीचे ले आई थी। दिल्ली महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को नोटिस भेजकर कार्रवाई और जांच की रिपोर्ट मांगी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रही है।

    उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें साफ तौर पर देखा सकता है कि एक बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे धूप में डाल दिया गया। बच्ची बुरी तरह रो रही थी।
    सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर की है। पुलिस ने फौरन करावल नगर थाने में घटना की जानकारी मांगी, लेकिन वहां इस तरह का कोई मामला नहीं आया था। इसके बाद खजूरी खास थाने से जानकारी मांगी गई, लेकिन वहां भी ऐसी कोई घटना की कोई शिकायत नहीं थी।
    पुलिस ने वीडियो के आधार पर जगह का पता लगाना शुरू किया। दोपहर तक बच्ची का पता ढूंढ लिया गया। छह साल की मासूम परिवार के साथ खजूरी खास के तुकमीर इलाके में रहती है।
    बच्ची के परिवार में माता-पिता के अलावा 11 साल का एक भाई भी है। बच्ची का पिता दर्जी का काम करता है। पुलिस तुरंत मासूम के घर पहुंची और माता-पिता को थाने ले आई। परिवार ने बताया कि उनकी बेटी पहली कक्षा में पढ़ती है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad