Jaunpur: विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं होने पर ठेकेदार को लगाई फटकार
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज सिद्धीकपुर में बुधवार को सदर एसडीम हिमांशु नागपाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की प्रगति व विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने विद्युत ठेकेदार को फटकार लगाई। कहा कि जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। जिससे पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान न आए।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel कोनिर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में बिजली की समस्या से कई काम बाधित हो रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने इस बात को शासन से अवगत कराया था कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण विद्युत व्यवस्था सही नहीं हो पा रही है जिसमें बच्चों के पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इस बात से नाराज सदर एसडीम हिमांशु नागपाल ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था व विद्युत विभाग के ठेकेदार को सख्त निर्देश दिया कि जल्द से जल्द राजकीय मेडिकल कॉलेज में विद्युत व्यवस्था व निर्माण कार्य दूसरे बैच के लिए पूरा कर दिया जाए जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।