• Breaking News

    Jaunpur: अग्निपथ योजना के विरुद्ध युवाओ को भड़काने वाला सिपाही निलम्बित


    जौनपुर। अग्निपथ योजना को लेकर जिले में कई जगह पर हुई आगजनी और तोड़फोड़ वारदातों में एक पुलिस कर्मी भी आग में घी डालने का काम किया था । इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है । 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

      जिले के बदलापुर और सिकरारा थाना के अंतर्गत आगजनी और तोड़फोड़ भी हुई थी। सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों को भड़काने का वीडियो भी वायरल ही रह है।

    वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी द्वारा प्रदर्शन करने वाले युवकों को समझाने के बजाय भड़काया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। दरसअल सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले युवकों द्वारा अग्निपथ योजना के विरोध में कई जगह पर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी विरोध प्रदर्शन में कई युवक केराकत थाना के अंतर्गत विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के एक समूह केराकत रेलवे स्टेशन पर मौजूद था।
     
    इसी दौरान वहां पर केराकत कोतवाली में तैनात सिपाही विश्वास यादव भी अग्निपथ योजना के संबंध में होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था। इसी दौरान बातचीत में युवकों को समझाने के बजाय सिपाही द्वारा भड़काने की बात की जाने लगी। वायरल वीडियो में सिपाही द्वारा कहा जा रहा है कि सरकार को यह योजना वापस लेनी पड़ेगी। सिपाही द्वारा कहा जा रहा था कि यह नौकरी प्राइवेट से भी बदतर हो गई है। प्रदर्शन करने वाले युवकों से सिपाही कह रहा है कि यह बहुत बेकार सिस्टम है। पता नहीं ऐसी स्कीम कहां से लाई जा रही है। सिपाही युवकों से कह रहा है कि यह सिस्टम इजरायल जैसे देश में चलता है। भारत छोटा देश नहीं है। इसके बाद सिपाही कहता है कि वहां प्रधानमंत्री का लड़का भी 2 साल के लिए फौज में जाता है। 

    वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया। वीडियो की जांच कराने के बाद सिपाही विश्वास यादव को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच रिपोर्ट क्षेत्राधिकारी केराकत से प्राप्त हुई है। जिसमें प्रथम दृष्टया उक्त आरक्षी दोषी पाया गया है। जिसे तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad