• Breaking News

    Jaunpur: लोगों की मदद करना ही ओलिवर फाउण्डेशन का मुख्य उद्देश्यः पारूल खन्ना

    जौनपुर। हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों की सहायता करना है। यह संस्था लोगों की सहायता के साथ पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में कार्य कर रही है। साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उक्त बातें शुक्रवार को नगर के एक होटल में ओलिवर फाउण्डेशन की अध्यक्ष पारूल खन्ना ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा वर्तमान में पर्यावरण दूषित हो गया है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को



    अगर अभी ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में आक्सीजन की समस्या से हमारा जीवन खतरे में पड़ सकता है। वर्तमान में हमें पौधरोपण करना चाहिये और पेड़-पौधों का ध्यान देना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमारे देश में युवा शक्ति है। इन युवाओं को लेकर अगर शिक्षा के क्षेत्र में एनजीओ सक्रिय भूमिका में काम करें तो हमारा देश विकास की ओर अग्रसर होगा। हमारा उद्देश्य है कि स्कूल समय से ही बच्चों में समाजसेवा करने का जुनून आये। वे जगह-जगह जायें और पर्यावरण, शिक्षा व जरूरतमंदों की मदद करने के लिये लोगों को जागरूक करें।

     उन्होंने कहा कि गांव में बहुत प्रतिभा है लेकिन हम उनकी पहचान नहीं कर पा रहे हैं। कभी पैसों तो कभी सोसाइटी की वजह से उनकी प्रतिभा बाहर नहीं निकल पा रही है और वे वहीं पर रह जाते हैं। उनकी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिये हमारी संस्था काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र के जो बच्चे पैसों के अभाव में स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, उनका प्रवेश अच्छे स्कूलों में कराना हमारा उद्देश्य है। 


    उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कई जिलों के ग्रामीण इलाकों में आल डे स्कूल योजना की शुरूआत जुलाई से किया जायेगा जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में ही एक लाइब्रेरी बनाया जायेगा जहां बच्चे पढ़ेंगे। अभी शुरूआत में 20 सेंटर बनाने का लक्ष्य है। संस्था की शुरूआत 2020 में कोरोना काल के दौरान किया गया। उस दौरान प्रदेश के कई जिलों में लोगों को जागरूक करने कार्य किया गया। इस अवसर पर वन्दना खन्ना, रामसुमेर, जीशान, कृष्णा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad