• Breaking News

    Jaunpur: सर्वाइकल स्पांडिलाइटिस ,कमर ,रीढ़ की हड्डी एवं हृदय रोग से संबंधित कराया गया योग

     

    जौनपुर। अमृत योग महोत्सव के अंतर्गत जिलाधिकारी के नेतृत्व में चल रहे योग सप्ताह कार्यक्रमों में विश्व योग दिवस पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जौनपुर द्वारा रेडक्रास भवन पर योग शिविर का आयोजन किया गया ।   

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा ने दीप प्रज्वलित करके किया । इसके पश्चात योग शिक्षक द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों और अतिथियों को सर्वाइकल स्पांडिलाइटिस ,कमर ,रीढ़ की हड्डी एवं हृदय रोग से संबंधित योग का अभ्यास कराया गया । मुख्य अतिथि रेडक्रास के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि योग करने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है और साथ ही साथ मनुष्य में नवीन ऊर्जा का संचार निरंतर होता रहता है। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉ आर के सिंह ,सचिव डॉ मनोज वत्स तथा कोषाध्यक्ष डॉ संदीप पांडेय की इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए के लिए सराहना की। 

    विशिष्ट अतिथि सीडीओ सीलम साई तेजा ने कहा कि योग को व्यक्ति को अपने दिन प्रतिदिन के जीवन में शामिल करना चाहिए ।उन्होंने योग के महत्व को विस्तार से बताया और कहा कि योग सप्ताह 14 जून से निरंतर चल रहा है आज 21 जून विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे जनपद में मनाया जा रहा है । अंतर्राष्ट्रीय संस्था रेड क्रॉस का यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है ।

     इस कार्यक्रम में रेडक्रास के सदस्यों डॉ कमर अब्बास ,डॉ विमला सिंह, रवि सिंह, अनिल गुप्ता , डॉ एससी वर्मा ,शशिकांत सिंह ,अरुण सिंह,संजय उपाध्याय, अनिल गुप्ता जनार्दन सिंह,नेहा सिंह ,राज कुमार बिंद , जनार्दन पांडेय,राघवेंद्र सिंह, सैयद मोहम्मद मुस्तफा ,पुनीत सिंह,आशीष श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा,भानु सिंह,मनोज गुप्ता, संजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव डॉ मनोज वत्स एवं अतिथियों का आभार डॉ संदीप पांडे द्वारा व्यक्त किया गया

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad