• Breaking News

    UP Board Result: आज नहीं आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, अमर उजाला पर मिलेगी सबसे पहले जानकारी


    यूपी बोर्ड परीक्षा, 2022 के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम आज नहीं जारी करेगा। परिणाम का इंतजार कर रहे करीब 48 लाख छात्रों का सब्र अब टूटने लगा है। छात्र सोशल मीडिया आदि पर परिणाम को जल्द से जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं परिणाम से जुड़ा सबसे सटीक अपडेट।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को




    क्यों हो रही है परिणाम में देरी?
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा, 2022 में दसवीं और बारहवीं कक्षा के करीब 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, करीब 48 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपीएमएसपी की ओर से परीक्षा का आयोजन मार्च-अप्रैल महीने में किया गया था। बोर्ड की ओर से दो करोड़ से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। इसके बाद बोर्ड ने मई महीने में करीब 1.5 लाख छात्रों के प्रैक्टिकल दोबारा से आयोजित किए थे। इसके बाद बोर्ड को छात्रों के अंक भेजने और परिणाम को तैयार करने में भी काफी समय लगता है। इन्हीं कारणों से परिणाम के जारी होने में देरी सामने आ रही है। 

    अमर उजाला ही देगा परिणाम का सटीक अपडेट
    यूपी बोर्ड परिणाम को लेकर छात्रों के बीच अब असमंजस की स्थिति बन गई है। विभिन्न वेबसाइट्स की ओर से परिणाम जारी करने को लेकर काफी समय से अलग-अलग तारीखों का हवाला दिया जा रहा है। कई तो आज भी परिणाम जारी करवा रहे हैं। हालांकि, हम आपको यह बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी नहीं होंगे। परिणाम कब जारी होंगे इसे लेकर अभी बोर्ड की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी जानकारी सबसे पहले और सटीक रूप से आपको अमर उजाला की ओर से दी जाएगी। 

    छात्र न लें तनाव
    यूपी बोर्ड परीक्षा, 2022 के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र बिल्कुल भी तनाव न लें। बोर्ड की ओर से परिणाम को लेकर अपडेट आते ही अमर उजाला आपको सबसे पहले जानकारी देगा। छात्र तब तक नकारात्मक विचारों से दूर रहे और अपने अन्य जरूरी कार्यों पर ध्यान दें। 

    कब तक जारी होंगे परिणाम?
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम की कोई भी तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने भी जानकारी दी थी कि यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जून के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। परिणाम को तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसके पूरा होते ही परिणाम की तारीख घोषित हो जाएगी। परिणाम के तारीख जारी होने के 1 या दो दिनों के भीतर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 

    सीएम योगी ने भी दिया निर्देश
    राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाल ही में अधिकारियों को यूपी बोर्ड के परिणाम समय से जारी करने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी ने परिणाम जारी करने से पूर्व छात्रों और अभिवावकों को जानकारी देने के निर्देश दिए थे। हालांकि, अब तक परिणाम की घोषणा की तारीख तो दूर संभावित तिथि भी नहीं बताई गई है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad